झुंझुनू का लाल: आज फिर ओर एक लाल खेतड़ी उपखंड के नोरंगपुरा निवासी इंडियन नेवी का जवान अनिल कुमार शहीद हो गया।
झुंझुनू का लाल : राजस्थान के झुंझुनूं खेतड़ी उपखंड के एक और लाडले ने आज वीरगति प्राप्त की। नोरंगपुरा निवासी इंडियन नेवी का जवान अनिल कुमार शहीद हो गया। जिसका कल दोपहर बाद पैतृक गांव नोरंगपुरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहीद के ताऊ बनवारी लाल ने दी जानकारी
झुंझुनू का लाल शहीद अनिल कुमार
शहीद के ताऊ पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बनवारी लाल व राजस्थान पुलिस में कार्य छोटे भाई राम नरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जनवरी को जहाज में फाल्ट आने की वजह से शहीद अनिल कुमार को करंट लगा था जिसको चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
झुंझुनू का लाल शहीद अनिल कुमार इंडियन नेवी में इलेक्ट्रिशियन के पद पर थे कार्यरत
शहीद अनिल कुमार इंडियन नेवी में 2013 में LEMP नायक इलेक्ट्रिशियन के पद पर हुए थे भर्ती। 1 जनवरी को ही अनिल कुमार छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गया था
यह भी पढ़े
नागौर का सूबेदार महेंद्र कुमार जम्मू-कश्मीर में हुआ शहीद
भारत पाक युद्ध 1971 जीत का प्रतीक टी-55 टैंक नागौर
शहीद की छोटी बहन की शादी 4 मार्च को है। कल दोपहर तक पैतृक गांव में शहीद की पार्थिव देह पहुंचेगी।
[…] झुंझुनू का लाल इंडियन नेवी अनिल कुमार … […]