khunkhuna news: नागौर जिले के खुनखुना से आई बड़ी खबर जहाँ 4,5 महीने का भूर्ण मिला
Khunkhuna news: नागौर जिले के खूनखुना थाना क्षेत्र के प्यावां गांव के मुख्य गुवाड़ में भ्रूण मिला। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कब्जे में लेकर उसे मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है, लेकिन लड़का या लड़की, अभी क्लीयर नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
khunkhuna news प्यावां गांव के लोगो ने दी जानकारी
ग्रामीणों ने बताया कि प्यावां गांव के मुख्य गुवाड़ में बुधवार सुबह भ्रूण दिखाई दिया। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आस पास में पता किया।
अन्य तहसील की खबर
लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। ऐसे में उसे कब्जे में ले लिया और अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। भ्रूण लड़के है या लड़की का और यहां कहां से आया, इसको लेकर पड़ताल में जुटी है।