Khunkhuna news: खेत में बकरिया चरा रही महिला से गहने लूटने का मामला आया सामने
खुनखुना में बाइक से आये सवार तीन बदमाशों ने सोने की कंठी और बोर छीना, महिला को धक्का देकर गिराया
जिले के खुनखुना थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में बुधवार दोपहर खेत में बकरिया चरा रही महिला के साथ लूट हो गई।
प्रतीकात्मक फोटो
तीन बाइक सवार बदमाश आये और खेत में महिला से छीना झपटी करते हुए गले में पहनी सोने की कंठी और सिर में पहना सोने का बोर तोड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया और बाइक पर बैठकर भाग गए।
Khunkhuna news
घटना के बाद महिला चिल्लाई तो लोगों को पता चला। तुरंत पुलिस को सुचना दी गई। डीडवाना CO और खुनखुना SHO मौके पर पहुंचे।
लुटरों की तलाश शुरू कर दी गई है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है। डीडवाना CO गोमाराम जाट ने कहा- सुचना मिली है कि हस्तु देवी पत्नी हजारी राम जाट (70) साल निवासी भंडारी खेत में बकरियां चारा रही थी। तभी वहां बिना नम्बरी बाइक पर आये तीन युवकों ने सोने के जेवरात लुट लिए। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
खुनखुना के केराप गाव की घटना
वृद्धा हस्तु देवी ने बताया कि तीनों बदमाश केराप गांव की तरफ से अपाची बाइक से आए थे और उसे अकेली देखकर आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर गहने लूट लिया। जाते-जाते उन्होंने उसे धक्का देकर भी गिरा दिया।
लुटेरों से अपना बचाव करने के दौरान उसे हल्की चोटें भी आई है।
[…] खेत में बकरिया चरा रही महिला से गहने ल… […]