Lpg subsidy: रेलू गैस पर जनवरी से सब्सिडी फिर शुरू हो सकती है…
देशभर में रसोई गैस (LPG subsidy) की बढ़ती कीमतों से आम जनता काफी परेशान हैं. केंद्र सरकार की ओर से आम जनता को सब्सिडी की सुविधा दी जाती है
Jaipur: राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में छूट के बाद प्रदेश में जल्द रसोई में भी राहत का तड़का लग सकता है।
कोरोना के कारण घरेलू गैस पर बंद Lpg subsidy से फिर शुरू हो सकती है। तेल कंपनियों की ओर से गैस डीलर्स को मिले संकेत के अनुसार, घरेलू सिलेंडर पर 303 रु. तक की छूट सरकार दे सकती है।
ऐसे में अभी 903 रु. चल रहा घरेलू गैस सिलेंडर 590 रु. तक हो सकता है। आखिरी बार सब्सिडी वर्ष 2020 अप्रैल में 147.67 रुपए की मिली थी। तब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 731 रुपए थे जो सब्सिडी के बाद 583.33 रुपए का पड़ रहा था। यानी तब से घरेलू गैस सिलेंडर 205.50 रु. और कमर्शियल सिलेंडर 655 रु. महंगा हुआ है।
Lpg subsidy कम होने की वजह- यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव
सब्सिडी फिर से शुरू करने के पीछे का कारण, यूपी, पंजाब व उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। केंद्र ने 2015 में घरेलू उपभोक्ताओं के सब्सिडी सेवा शुरू की थी। कोराेनाकाल में बंद कर दिया गया।
हालांकि सब्सिडी बंद होते ही सिलेंडर के दाम भी बढ़ने शुरू हो गए थे। अप्रैल 2020 में घरेलू सिलेंडर 583 रु. व कमर्शियल 1040.50 रुपए का था। अभी नवंबर में घरेलू सिलेंडर 903.50 व कमर्शियल सिलेंडर 2015 रु. का है।
अन्य तहसील की खबर
अप्रैल 2020 से बंद है Lpg subsidy
केंद्र सरकार व तेल कंपनियों की ओर से मिले नए ट्रेंड के अनुसार, जनवरी से सब्सिडी शुरू हो सकती है। पिछले साल अप्रैल तक ही आखिरी बार 145.67 रु. की सब्सिडी मिली थी। तब सिलेंडर 583.33 रु. का पड़ रहा था। जनवरी से सब्सिडी के बाद सिलेंडर 590 रुपए तक हो सकता है। -कार्तिकेय गौड़, महासचिव, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन आफ राजस्थान
- 903 रु. का है अभी घरेलू सिलेंडर
- 2020अप्रैल में प्रदेश में आखिरी बार मिली थी सब्सिडी 731.00 रु. का था तब सिलेंडर 147.67 रु. सब्सिडी मिलती थी
[…] LPG Subsidy घरेलू गैस सिलेंडर पर मिल सकती है व… […]