Maharashtra lockdown news 2022: महाराष्ट्र में आज से मिनी लॉकडाउन:रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू, दिन में भी धारा 144; स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी तक बंद
Maharashtra lockdown news: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर विकराल हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 44, 388 नए केस सामने आए हैं।
इस दौरान 12 लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमण रोकने के लिए आज रात से पूरे महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लगने जा रही हैं। इसे मिनी लॉकडाउन कहा जा रहा है। नई गाइडलाइंस के अनुसार महाराष्ट्र में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
Maharashtra lockdown news
सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भी धारा 144 लागू रहेगी। यानी, दिन में एक साथ, एक जगह पर पांच या उससे ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं।
नए प्रतिबंधों के स्कूल-कॉलेज आज से 15 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, स्कूल के ऑफिस खोले रखने की इजाजत है। बिना काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।
महाराष्ट्र में कोरोना की तेज होती रफ्तार के बीच अब इसकी मार 24 घंटे मुंबई की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी पड़ने लगी है। यहां पिछले 48 घंटे में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं।
Maharashtra Mumbai Mini Lockdown
इसी दौरान दो पुलिसकर्मियों की मौत भी हुई है। इसे लेकर मुंबई पुलिस में वर्तमान समय में 523 एक्टिव पेशेंट हो गए हैं। मुंबई पुलिस के ताजा आंकड़े के मुताबिक,
यह भी पढ़े
तीसरी लहर के दौरान 18 IPS अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। संक्रमित हुए IPS ऑफिसर्स में एक 1 जॉइंट कमिश्नर, 4 एडिश्नल कमिश्नर और 13 DCP शामिल हैं।