Nagaur budget 2022: नागौर जिले को क्या मिला बजट में जाने
Nagaur budget 2022: CM अशोक गहलोत ने बुधवार काे प्रदेश की कांग्रेस सरकार का चौथा बजट पेश कर दिया। जिसमे राजस्थान के लिए पिटारा खोल दिया,
हर वर्ग में कुछ ना कुछ जरूर मिला।उसमे नागौर जिले को बहुत कुछ मिला, नागौर जिले में क्या नया बदलेगा जाने।
Nagaur budget 2022: आपणो नागौर को बजट
नागौर के लिए बजट 2022-23 में कुचामन में नगर परिषद और बासनी-जायल में नगर पालिकाओं की घोषणा की गई है। नागौर में नर्सिंग कॉलेज खोलने और नवीन मेडिकल कॉलेज के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से 189 बेड का हॉस्पिटल बनाने की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़े
Rajasthan Budget 2022 Pdf download: राजस्थान बजट 2022 पीडीएफ डाउनलोड करे
Rajasthan budget 2022 hindi: राजस्थान में अब तक का बजट देखे
डीडवाना-नावां में कृषि कॉलेज और कुचामन में कन्या कॉलेज, जायल में उप जिला अस्पताल और डीडवाना में जिला अस्पताल की घोषणा की गई है। वहीं डीडवाना के मौलासर को उप तहसील से तहसील बनेगी और परबतसर के बडू में नई उप तहसील खोलने की घोषणा की गई है। कुचामन सिटी में पशु चिकित्सालय को क्रमोन्नत किया गया है।
ये रही घोषणाएं नागौर के लिए
- – मींडा. धनकोली और सुदरासन में PHC को CHC में क्रमोन्नत किया जाएगा।
- – परबतसर में खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
- – डेगाना के हरसौर और रियांबड़ी के गोल में नए रीको बनाये जाएंगे।
- – परबतसर में अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास।
- – नागौर में अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास खोला जाएगा।
- – लाडनू में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास।
- – 43 करोड़ 84 लाख की लागत से मौलासर व तोषीणा में बाईपास सड़क निर्माण, कुचामन-जूसरी -मकराना और कालवा-मीठड़ी-डेगाना सड़क निर्माण व अलाय-मकोड़ी -बुकरमसोता सड़क निर्माण।
- – डेगाना, भैरुन्दा, रियांबड़ी व जायल के लिए नागौर लिफ्ट परियोजना द्वितीय चरण में 108 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि स्वीकृत।
- – नागौर, खींवसर और मुंडवा के लिए नागौर लिफ्ट परियोजना प्रथम चरण में द्वितीय पॅकेज के अंतर्गत 418 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत।
- – खींवसर में 132 केवी जीएसएस का निर्माण।
- – डेगाना के दाबोली मीठी में 33 केवी जीएसएस का निर्माण।
- – नावां के लूणवा में पुलिस चौकी खुलेगी।
- – लाडनू में CO ऑफिस खोला जाएगा।
- – मेड़ता में विशेष कोर्ट (पोक्सो एक्ट) खोली जायेगी।
- – नागौर में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट खोला जाएगा।
- – कुचामन में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट।
बजट से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के CM अशोक गहलोत व सम्बंधित विभागों के मंत्रियों को जिले के विकास से जुड़े कई कार्यों के प्रस्ताव भी भेजे है। सांसद ने CM को प्रस्ताव भेजकर किसानों को बूंद बूंद योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले कृषि कनेक्शनों को 3 वर्ष के स्थान पर एक वर्ष में ही सामान्य श्रेणी में तब्दील करने की मांग की थी। सांसद ने कहा था कि बूंद बूंद सिंचाई परियोजना के अन्तर्गत किसानों के बिजली बिल ज्यादा आते है, ऐसे में सरकार को इस विषय पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। नागौर सांसद बेनीवाल ने जिले में नई सड़कों की मांगों को लेकर 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति की मांग की थी। वहीं कई स्कूलों की क्रमोन्नति के प्रस्ताव भी भेजे थे।