वसुंधरा राजे: युवती पहुंची वसुंधरा के घर, राजे ने कहा: चिन्ता मत करो, नहीं होगी कोई कार्रवाई, नियमो की पालन का रखो ध्यान
वसुंधरा राजे समाचार: विद्याधर नगर इलाके में बियानी कट के पास मोबाइल पर बात करते हुए कार चला रही युवती ने मारी पूर्व मुख्यमंत्री की कार को टक्कर, राजे ने दी यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत
जाने पूरी खबर लड़की क्यों गयी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के घर
जयपुर। विद्याधर नगर इलाके में बियानी कट के पास बुधवार को एक कार ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कार को टक्कर मार दी। कार एक युवती चला रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री राजे को देखकर युवती घबरा गई। इस पर राजे ने युवती को कार सही चलाने की सलाह देते हुए समझाया।
Mukhyamantri vasundhra raje car accident: वसुंधरा राजे की कार का हुवा एक्सीडेंट, जाने कैसे
जानकारी के अनुसार युवती का नाम तान्या है। हादसे के बाद देर शाम युवती अपने पिता के साथ वसुंधरा राजे के घर पहुंची। जहां राजे ने तान्या को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि चिन्ता मत करो, तुम पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को युवती पर कार्रवाई न करने के भी निर्देश दिए। वसुंधरा से मिले दुलार के बाद घबराई युवती की जान में जान आई
विद्याधर नगर में मारी थी कार को टक्कर
पुलिस के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे विद्याधर नगर में महाराज गोविंद गिरी से मिलने जा रहीं थी। बियानी गर्ल्स कॉलेज के पास मोड़ पर सामने आ रही कार उनकी कार से टकरा गई। कार को विद्याधर नगर में रहने वाली युवती तान्या चला रही थी। हादसे के समय तान्या मोबाइल पर बात कर रही थी।