मकराना के सबलपुर गाव में आया चोरी का मामला सामने
जिले के मकराना थाने के सबलपुर गांव में चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़ 4 तौला सोने और 8 किलो चांदी के गहनों सहित 50 हजार नगदी पर हाथ साफ़ कर दिया। पड़ोसियों को घर के ताले टूटे होने से संदेह हुआ तो घटना का पता चला।
मकान मालिक पत्नी सहित अपनी भतीजी की शादी में शरीक होने मुंबई गया हुआ था और किशनगढ़ में व्यापार कर रहा उसका बेटा भी मुंबई जाने वाला था। इस बीच पड़ोसियों द्वारा दी गई चोरी की सूचना पर बेटा गांव पहुंचा। पुलिस मौजूदगी में जब बेटा घर में घुसा तो चारों तरफ सामान बिखरा था। 4 तौला सोने और 8 किलो चांदी के गहनों सहित 50 हजार की नगदी गायब मिली। अब मकराना पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
मकान मालिक अपनी भतीजी की शादी में शरीक होने मुंबई गया था ,मकराना
पीड़ित मकान मालिक सबलपुर निवासी रामवतार जोशी मुंबई में आयोजित हो रही अपनी भतीजी की शादी में शरीक होने मुंबई गए हुए थे और उनका बेटा विमल पारीक किशनगढ़ में था। विमल को भी शादी में शरीक होने मुंबई जाना था।
इसी दौरान शनिवार को उन्हें अपने पड़ोसी से घर के ताले टूटे होने की जानकारी मिली। इस पर विमल ने अपने टिकिट केंसिल करवाया और गांव स्थित घर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में अंदर घुसा तो घर का सारा सामन बिखरा मिला और 4 तौला सोने और 8 किलो चांदी के गहनों सहित 50 हजार की नगदी गायब थी।
[…] सूने मकान में घुसे चोर, 8 लाख की चोरी […]